धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 21 जुलाई 2026:- कांग्रेस के दिग्गज युवा नेता गुलाब साहू ने कहा कि जिस प्रकार से आज दिल्ली जंतर मंतर में जो हुआ वह अत्यंत निंदनीय , सरकार की मनमानी और जलियावाला बाग हत्याकांड जैसा माहौल बताया है। गुलाब साहू का कहना है कि जिस प्रकार हमारे देश में पेपर लीक का माहौल चल रहा है उसमें हमारे संविधान में आम जनता को विरोध करने का पूरा पूरा हक दिया गया है। आज अभिजीत दीपके के नेतृत्व में पिछले 22 दिनों से हमारे देश के वैज्ञानिक सोनम वांगचुके के द्वारा भूख हड़ताल जारी था ,, देखने को मिल रहा था कि यहां शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा था । भाजपा के सरकार के पुलिस के द्वारा इस आंदोलन को लेके अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक एवं उनके अनेक कार्यकर्ताओं को काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था । आज 20 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर तथा हमारे नीट पेपर लीक में सुसाइड किए बच्चों को न्याय दिलाने के लिए CJP के द्वारा संसद कूच किया जा रहा था जिसमें पुलिस के द्वारा जिस प्रकार से लाठीचार्ज किया गया वह जालियांवाला बाग हत्याकांड जैसा ही कुछ था अंतर केवल यह था कि वहां गोलिया चलाई जा रही थी और यह लाठियां चलाया गया।
