धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 21 जुलाई 2026:- जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में तथा आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव के नेतृत्त्व गठित विशेष टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम बोदलबहरा थाना मगरलोड में दबिश दी।
आबकारी की कार्रवाई के टीम के ग्राम बोदलबहरा में तालाब किनारे छुपायी गयी मदिरा जप्त की गयी एवं महुआ लाहन से भरी प्लास्टिक ड्रमों को जप्त कर नष्ट की गयी ।उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34 च के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव,अजय राज कश्यप आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव,श्रुति साहू,नीरज चंद्राकर, अरविंद नेताम, कौशल नेताम का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
