धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 22 जुलाई 2026 :-जिले के कुरूद थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है.. यहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी.. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए...
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज साहू, पिता खुमान साहू, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी कुंडेल के रूप में हुई है।..नीरज पेशे से पिकअप चालक था,बताया जा रहा है कि वह पिकअप वाहन लेकर खट्टी गांव की ओर से आ रहा था।
इसी दौरान जैसे ही वह नारी पुल के पास पहुंचा, कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया..
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में नारी पुल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कुरूद थाना पुलिस,मगरलोड थाना और करेली बढ़ी चौकी पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। हुई है...फिलहाल शव को घटनास्थल पर सुरक्षित रखा गया है और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
प्रारंभिक तौर पर इस घटना को लूटपाट से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और इस हत्याकांड के खुलासे पर टिकी हुई हैं।
