जिसमें जिसमें दक्षिण सिंगपुर रेंजर ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।
आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। विक्रम परमार ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।
जनपद सदस्य गजेन्द्र दिवान ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।
सरपंच ग्राम पंचायत खडमा ने कहा कि इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
वृक्षारोपण की इस कार्यक्रम एड पी सागर रेंजर दक्षिण सिंगपुर,गजेन्द्र दिवान जनपद सदस्य सिंगपुर,नंदकुमार नेताम सरपंच ग्राम खडमा, फलिंद्र वन सुरक्षा समिति,आनंद यादव वन रक्षक,अनिल सेन बी एप टी,प्रताप साहू डिप्टी रेंजर सिंगपुर के साथ साथ ग्रामीण शामिल रहे।
