धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 28 जुलाई 2026:- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय हाई स्कूल खैरझिटी में नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना अंतर्गत संस्था में अध्यनरत बीपीएल एवं आदिवासी वर्ग के पात्र 18 छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति मीना डेमू साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरिता रंजीत कश्यप जी सभापति जनपद पंचायत मगरलोड, सरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी जय नारायण साहू, उपसरपंच लेखन साहू, अशोक ध्रुव जी सेवानिवृत्त प्राचार्य, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष फगेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष ललित ध्रुव, सदस्य जुबेदा खान, परमिला साहू, पुष्पा साहू, खिलावन साहू, विजय साहू, भीखम साहू, विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अच्छी पढाई के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में से सरिता रंजीत कश्यप द्वारा गार्डन चेयर, आर ओ वाटर कूलर, अशोक ध्रुव द्वारा 2000/-, सरपंच द्वारा 2000/-, अध्यक्ष द्वारा 1000/-, प्राचार्य धीरज देवांगन द्वारा 1000/-, टी के साहू व्याख्याता 1000/-, एस के सिन्हा व्याख्याता 1000/-, ललित ध्रुव पूर्व सरपंच 1000/_, ओंकार साहू पूर्व विधायक प्रतिनिधि 1000/-, जुबेदा खान 1000/-, खिलावन साहू 500/-, विजय साहू 500/-, परमिला साहू 500/-, की राशि विद्यालय विकास हेतू सहयोग करने का पहल किया गया है। स्टाफ की ओर से सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
