धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 31जुलाई 2026:- जिले के मगरलोड में स्थित भगवती सिद्धाश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु परिवार ने गुरु निखिलेश्वरनंद मां भगवती वंदनीय माताजी की पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। आश्रम में बताया गया कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं की जा सकती, मनुष्य को अपने जीवन में एक गुरु बनाना चाहिए। जिससे उसका जीवन सही मार्ग पर चलता रहे।
