धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी 31 जुलाई 2026:- मगरलोड जनपद के ग्राम सोनेवारा में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथिगण विजय यदु (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा मंडल) कविता लोमश सिन्हा जी (जनपद सदस्य)हेमलता परमानन्द निषाद (सरपंच)कार्यक्रम में गाँव के प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। रंगमंच के बनने से ग्रामीणों को स्थानीय कार्यक्रमों के आयोजन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
