धमतरी 04 अगस्त 2026:- सिहावा विधानसभा के मगरलोड ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत बाफना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे।
सम्मेलन में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2028 और 2029 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सफलता दिलाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
फिलहाल इस सम्मेलन को कांग्रेस संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
