डाभा में नई ग्राम विकास समिति का गठन, लीलाराम साहू को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Sunday, August 16, 2026

डाभा में नई ग्राम विकास समिति का गठन, लीलाराम साहू को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी 17 अगस्त 2026:- मगरलोड जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डाभा में रविवार को ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए गठित इस समिति में नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद ग्रामीणों और खासकर युवा वर्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आपको बता दें कि इससे पहले लगातार छह वर्षों तक, दो कार्यकाल में डॉक्टर शिवनारायण साहू ग्राम विकास समिति का कार्यभार संभाल रहे थे।

वहीं रविवार को हुए समिति के गठन में लीलाराम साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रकाश यादव और गेवेंद्र सिन्हा को उपाध्यक्ष, मालिक राम गायकवाड़ और महेंद्र साहू को सचिव, जबकि लाल कृष्णा साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

नई समिति के गठन के बाद ग्रामीणों में गांव के विकास को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। वहीं युवा वर्ग में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

अब देखना होगा कि नई ग्राम विकास समिति ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतरती है और गांव के विकास में किस तरह अपनी भूमिका निभाती है।
 

Post Bottom Ad