धमतरी 02 सितंबर 2026:- वीबी-जी राम-जी, केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत” तहत मगरलोड जनपद के ग्राम पंचायत बेलोरा में मुक्तिधाम निर्माण कार्य के लिए आज भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच शकुन ध्रुव, उपसरपंच खेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य रोहित यादव, प्रहलाद साहू, भेषूराम यादव, चोवाराम ध्रुव सहित पंचायत पंच ज्ञानेश्वर ध्रुव, मनहरण निषाद, तोषण साहू, देवकरण सेन, शारदा निषाद, शैल ध्रुव, तरुण ध्रुव, मोनिका ध्रुव, पूर्णिमा ध्रुव, डोमिन ध्रुव, हिरेश्वरी साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के साथ ही ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मुक्तिधाम की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
