धनेश्वर बंटी सिन्हा
ग्राम बोरसी,धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा बिक्री पर कार्यवाही। 30 पाव देशी मदिरा बल्क शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी 03 सितंबर 2026:- जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में वृत्त मगरलोड टीम द्वारा प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम बोरसी थाना मगरलोड में पुष्पा साहू पति चंदूलाल साहू उम्र 44 वर्ष के निवास पर विधिवत् रूप से दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 30 पाव देशी मदिरा शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में पुष्पा साहू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक आशीष ध्रुव, मुख्य आरक्षक राजेश यादव, मुरली सोनी,आरक्षक अरविंद सिंह नेताम, नीरज चंद्राकर, मेघा सिन्हा, श्रुति साहू,राजकिशोर व वाहन चालक हेमंत का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।
