नशे के खिलाफ डाभा में बड़ा कदम, 38 सदस्यों की ग्राम सुरक्षा समिति गठित - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, September 8, 2026

नशे के खिलाफ डाभा में बड़ा कदम, 38 सदस्यों की ग्राम सुरक्षा समिति गठित


धनेश्वर बंटी सिन्हा 


 धमतरी 08 सितंबर 2026:- ग्राम डडाभा में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम डाभा में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है।

मगरलोड थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम डाभा में 38 सदस्यों की ग्राम सुरक्षा समिति बनाई गई है। समिति का मुख्य उद्देश्य गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाना है।

समिति के सदस्यों को पुलिस की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

साफ तौर पर कहा गया है कि गांव में किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही ग्राम डाभा में नशे की खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर भी समिति को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

अब देखना होगा कि ग्राम सुरक्षा समिति गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ इस अभियान को कितना प्रभावी बना पाती है।

Post Bottom Ad