परियोजना अधिकारी प्राची शर्मा एवं सुपरवाईज़र ममता चंद्राकर के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम डाही में संयुक्त आंगन मिलन उत्सव संपन्न - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Sunday, October 4, 2026

परियोजना अधिकारी प्राची शर्मा एवं सुपरवाईज़र ममता चंद्राकर के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम डाही में संयुक्त आंगन मिलन उत्सव संपन्न


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


धमतरी 04 अक्टूबर 2026:- 03 अटुबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम डाही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1, वा 2 , के संयुक्त तत्वावधान में आंगन का मिलन’ उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरपंच सुमन ढालेंश देवांगन ने अपने उद्बोधन में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न शासकीय सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।


वक्ता के रूप में विराजमान ऋतु सिन्हा, कुसुम पटेल, ममता सोनवानी एवं सावित्री मनहरे ने अपने उद्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खिलौने केवल मनोरंजन का साधन नहीं होते, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, बौद्धिक क्षमता एवं सीखने की प्रवृत्ति का विकास होता है। उन्होंने उपस्थित जनों से आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने का आह्वान किया, ताकि बच्चों को सीखने और खेलने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके।



इस कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक रामकुमार पटेल,लेखराम सिन्हा bjp प्रतिनिधि,पुराणिक साहू बीजेपी प्रतिनिधि,एवं तुकाराम सिन्हा के साथ साथ ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

वहीं सोनम सोनवानी सुनीता साहू,(आयुर्वेदिक विभाग) डॉ दिनेश बंजारे,सोनमचंदे,किरण सिन्हा मंच पर विराजमान रहे।

सक्रिय महिला सावित्री मनहरे,माहेश्वरी पटेल, चित्ररेखा पटेल, विद्या साहू,ने अपनी सक्रियता दिखाई।

मितानिन रेखा ध्रुव,रेखा सोनवानी,प्रमाण पटेल,कार्यकर्ता एवं सहायिका रश्मि शर्मा,कला पटेल, नीतू कश्यप, पुष्पा पटेल,पूर्णिमा देवांगन,लक्ष्मी साहू,राधिका ध्रुव,मोनिका यादव,रानी राजपूत,कीर्ति सेन, हेमबती साहू,कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे।

ग्राम डाही के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चोमेश्वरी सिन्हा, बिसवंती खरे, सहायिका तारामति खरे,जैन बाई कोसरे ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते नजर आए।


कार्यक्रम में ‘आंगन का मिलन’ उत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मातृशक्ति ने कुर्सी दौड़, रंगोली, मेहंदी, पोषण आहार एवं पौष्टिक व्यंजन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता, पोषण संबंधी जागरूकता एवं आपसी सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों के लिए खेल एवं चित्रकला गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा बच्चों को मिठाई एवं फल वितरित किए गए।

Post Bottom Ad