मगरलोड के नए बीआरसीसी बने तामेश्वर ठाकुर… मगरलोड विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नया नेतृत्व - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Monday, September 21, 2026

मगरलोड के नए बीआरसीसी बने तामेश्वर ठाकुर… मगरलोड विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नया नेतृत्व


 धनेश्वर बंटी सिन्हा 


धमतरी 21 सितंबर 2026:- छत्तीसगढ़ी शासन के आदेशानुसार 8 सितंबर 2026 को तामेश्वर ठाकुर ने मगरलोड के नए बीआरसीसी यानी विकासखंड स्रोत समन्वयक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

तामेश्वर ठाकुर अपने सरल, सहज और मृदुभाषी व्यवहार के लिए शिक्षकों के बीच अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मगरलोड के सलाहकार भी हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिन्हा, टोमेन्द्र कुमार साहू, कोमल राम साहू, दिलीप कुमार वर्मा, नटवरलाल बंजारे, नोमेश कुमार साहू, सूरज देव रत्नाकर, गुनेश्वर लाल बंजारे, हुमन लाल साहू, छगन लाल साहू, रवि कुमार सिन्हा, यशवंत कुमार साहू एवं घनश्याम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अब नए बीआरसीसी के रूप में तामेश्वर ठाकुर के सामने मगरलोड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के समन्वय को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।

Post Bottom Ad