दियों से जगमगाया ग्राम पंचायत नवागांव और परखंदा,भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Friday, September 18, 2026

दियों से जगमगाया ग्राम पंचायत नवागांव और परखंदा,भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश


 धनेश्वर बंटी सिन्हा 



धमतरी 19 सितंबर 2026:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और जनसेवा के संकल्प के उपलक्ष्य में कुरूद ब्लॉक की ग्राम पंचायत परखंदा एवं नवागांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर शासकीय भवनों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीप उत्सव मनाया गया। साथ ही वरिष्ठजनों का सम्मान, रंगोली एवं “आंगन हमारे” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव में आपसी प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

दीपों की रोशनी के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

परखंदा 

कार्यक्रम में त्रिलोक चंद जैन, भाजपा जिला मंत्री,महेश ध्रुव जनपद सदस्य माधुरी मोहित साहू, गिरेंद्र साहू, शोभा राम पटेल, लखन कश्यप, टेकराम साहू, पूनम साहू, उपसरपंच सुमेरी साहू एवं मोहित साहू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 नवागांव

कार्यक्रम में टिकेश साहू जिला अध्यक्ष सरपंच संघ,सियाराम साहू जी, डुमन सिंह कंवर, समय लाल कंवर, सोनबती कंवर, पंच छननी साहू, चंद्रिका यादव, राजेंद्र कंवर, नम्रता कंवर, धनेश्वरी कंवर, उतरा ध्रुव, पूरण कंवर, लक्ष्मण निर्मलकर, खेमन कंवर, मनोज चंद्राकर, विरेंद्र साहू, शिव कंवर, पुनीत साहू एवं सुरेश कंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad