ब्रेकिंग: गंभीर समस्याओं से जूझ रहा भैंसमुंडी वासी,पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद भी मुक्तिधाम के लिए मोहताज,मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ड में बड़ी समस्या - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Tuesday, May 9, 2023

ब्रेकिंग: गंभीर समस्याओं से जूझ रहा भैंसमुंडी वासी,पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद भी मुक्तिधाम के लिए मोहताज,मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ड में बड़ी समस्या


 ब्रेकिंग:- गंभीर समस्याओं से जूझ रहा भैंसमुंडी वासी,पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद भी मुक्तिधाम के लिए मोहताज,मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ड में बड़ी समस्या


धनेश्वर बंटी सिन्हा



धमतरी:- नगर पंचायत मगरलोड के भैंसमुंडी में एक मात्र मुक्तिधाम है,जो काफी वर्षों पुराना है जब मगरलोड भैंसमुंडी नगर पंचायत नहीं बना था तब ग्राम पंचायत द्वारा यह मुक्तिधाम बनाया गया था।

वर्ष 2009 में मगरलोड भैंसमुंडी नगर पंचायत बना है तब से लेकर आज तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हो पाया है पंचायत द्वारा बनाए गए मुक्तिधाम रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

यहां बनाए गए मोर्चरी,सेड अस्त व्यस्त हो चुका है। मुक्तिधाम की स्थिति बदतर होने के कारण शवों के दाहसंस्कार के दौरान नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मुक्तिधाम पर जर्जर सेड,


 मुक्तिधाम पर टूटे पड़े शेड,के वजह से शवों के दाहसंस्कार के लिए जगह तक नहीं बची है। इसके कारण नगरवासियों को मजबूरन आस पास में शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।

आपको बताते चलें नगर पंचायत अध्यक्ष के वार्ड होने के बावजूद भी भैंसमुंडी वासियों को मुक्तिधाम की सुविधा नहीं मिल पाई।

मेंटेनेंस व देखरेख के अभाव में मुक्तिधाम जर्जर हो गया है। यहां बनाए गए शेड का सीट भी गायब हो चुका है।

आखिर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है। 

किया नगर पंचायत मगरलोड के भैंसमुंडी में मुक्ति धाम निर्माण होगा, या भैंसमुंडी वासियों को इसी तरह जुगाड़ से अंतिम संस्कार का कार्य करना होगा यह देखने वाली बात होगी।

Post Bottom Ad