धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड जिला धमतरी में शव संरक्षण बॉक्स (मर्चुरी) फ्रीजर की सुविधा नहीं है जिसके कारण अस्पताल में मृत शरीर को सुरक्षित रखने में असुविधा होती है जिससे अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी से भेट मुलाकात कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में शव संरक्षण बॉक्स (मर्चुरी) फ्रीजर की सुविधा मुहैया कराने के लिए आवेदन दिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति के लिए भी तत्काल निर्देश दिए उपरोक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, पिछड़ा वर्ग कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न साहू महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदनी सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता डीहु राम साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, पूर्व पार्षद तीरथ साहू, पूर्व महिला मोर्चा महामन्त्री भामा साहू उपस्थित थे
