राज्य अलंकरण सम्मान 2024 उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुवे भोलाराम सिन्हा बोरसी, मगरलोड क्षेत्र में खुशी की लहर - newschakravyuh.in

Breaking

Home Top Ad

Thursday, November 7, 2024

राज्य अलंकरण सम्मान 2024 उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुवे भोलाराम सिन्हा बोरसी, मगरलोड क्षेत्र में खुशी की लहर


 धनेश्वर बंटी सिन्हा


रायपुर:- राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन 6 नवंबर को किया गया।उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले विभूतियों के नाम की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा 6 नवंबर को 36 विभूतियों को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल रमेन डेका समारोह की अध्यक्षता करेंगे. अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे.


राज्य अलंकरण समारोह एवं राज्योत्सव के समापन समारोह पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विभूतियों को उनकी उपलब्धियों एवं राज्य के विकास में योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा इसी कड़ी में,जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकरिता प्रिंट मीडिया हिन्दी के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार भोलाराम सिन्हा (दैनिक नवभारत, रायपुर) को प्रदान किया गया,भोला राम सिन्हा धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम बोरसी के निवासी है जो,वर्तमान में सीनियर रिपोर्टर, दैनिक नवभारत रायपुर में कार्यरत है।भोलाराम सिंह को यहां पुरस्कार मिलने पर

मगरलोड तहसील सिन्हा समाज मण्डलेशवर नरेश सिन्हा,धनेश्वर बंटी सिन्हा संपादक न्यूज़ चक्रव्यूह, एवं सभी स्वजातीय बंधुओं द्वारा बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post Bottom Ad