धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी:- सिन्हा समाज के बंधुओ द्वारा ग्राम डाभा में सहस्त्रबाहु जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम के तैयारी में सिन्हा समाज के बंधु सुबह से लगे हुवे थे,संतोष सिन्हा (शिक्षक) ने कहा की इस पर्व में सभी लोग एकजुट होकर पर्व की खुशियां बांटते है, भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाने के बहाने समाजजन एकजुट होते हैं और इतना सौभाग्य अवसर मिलता है। हमारा समाज विकास की ओर बढ़ रहा है। समाज के विकास में सभी लोगों को अपनी सहभागिता देनी होगी। इस कार्य में सभी का सम्मिलित प्रयास आवश्यक है।
सहस्त्रबाहु जयंती के इस कार्यक्रम में, शेखन लाल साहू सरपंच डाभा,डॉक्टर शिवकुमार साहू उपसरपंच, कृष्णा सिन्हा अध्यक्ष सिन्हा,चिंताराम पुजारी,मनोहर सिन्हा,चंद्रहास सिन्हा, गवेंद्र सिन्हा,चिंता राम सिन्हा, लोमश सिन्हा,नरेंद्र सिन्हा,मोहन सिन्हा पुरण,भारत,रमेश,श्याम सुंदर सिन्हा, उत्तम, नोबल, विजय राम,उगेश,लखन, भोलाराम,बल्ला, गोपाल, नारायण,हेमलाल,कपिल के साथ साथ सभी सामाजिक बंधु मौजूद रहे।
